तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उप राज्यपाल पद से तमिलिसाई सौंदर्यराजन का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है.
राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है.
राष्ट्रपति भवन ने यह भी बताया कि उनके इस्तीफ़े के बाद नियमित व्यवस्था बनने तक झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है. 
सौंदर्यराजन ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था. तमिलनाडु की रहने वाली सौंदर्यराजन लोकसभा चुनाव में अपने राज्य की ही किसी सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हो सकती हैं. वो कई बार कह चुकी हैं कि वे राजनीति में सक्रिय होना चाहती हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को तेलंगाना के दौरे पर थे, जहां उनकी सौंदर्यराजन से मुलाक़ात हुई थी.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).