महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता असलम शेख की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। इसके अलावा मुंबई कलेक्टर और बीएमसी को कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिया है। 
आपको बता दें कि शेख पर मालवणी के मढ-मार्वे इलाके में एक हजार करोड़ रुपए के स्टूडियो घोटाले का आरोप लगा है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया के मुताबिक असलम शेख ने पर्यावरण के नियमों को ताक पर रखकर अवैध स्टूडियो का निर्माण करवाया था। अब इन्हीं पर कार्रवाई का आदेश सरकार की तरफ से दिया गया है। किरीट सोमैया के मुताबिक जल्द ही इन पर बुलडोजर चल सकता है। 
क्या बोले किरीट सोमैया?
बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने असलम शेख पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की मढ-मार्वे इलाके में समंदर किनारे असलम शेख परिवार ने गैरकानूनी तरीके से एक हजार करोड़ रुपए की कीमत का अवैध स्टूडियो बनवाया है। जो पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय ने उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जल्द ही इस अवैध स्टूडियो पर बीएमसी का बुलडोजर चल सकता है। 
फडणवीस से मिले थे असलम शेख
पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख कुछ दिनों पहले अचानक सुर्खियों में आए थे। दरअसल, उन्हें बीजेपी नेता मोहित कंबोज के साथ एक गाड़ी में जाते हुए देखा गया था। बाद में पता चला कि उन्होंने कंबोज के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद से ही यह अटकलें लगना शुरू हो गई थीं कि असलम शेख भी जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इस मुद्दे पर उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया था।
उस दौरान यह भी कहा जा रहा था कि असलम शेख पर भी ईडी की कार्रवाई कर सकती है। शायद इसी वजह से उन्होंने फडणवीस से मुलाकात की है। अब यह बात सामने आई है कि असलम शेख ने 1000 करोड़ रुपए के अवैध स्टूडियो बनाकर एक बड़ा घोटाला अंजाम दिया है।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).