रिपोर्ट : LegendNews
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए प्रतिका रावल टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला टीम को बड़ी राहत मिली है। युवा बल्लेबाज़ प्रतिका रावल को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए टीम में शामिल कर लिया गया। वह अब 16वीं सदस्य के रूप में स्क्वॉड से जुड़ेंगी। यह वनडे सीरीज़ जारी टी20 सीरीज़ और एकमात्र टेस्ट मैच के बीच खेली जाएगी। फिलहाल भारत टी20 सीरीज़ में 1-0 से आगे है।
प्रतिका पिछली बार 26 अक्टूबर को मैदान पर दिखी थीं, जब नवी मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय उनके घुटने और टखने में चोट लग गई थी। इसके बाद वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहीं। हालांकि उन्हें पहले टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब वह वनडे में ही अंतरराष्ट्रीय वापसी कर सकती हैं।
बीसीसीआई ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि प्रतिका ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वह टखने की चोट से पूरी तरह उबर चुकी हैं।
प्रतिका ने दिसंबर 2024 में वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। अब तक 23 पारियों में उन्होंने 1110 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.45 और स्ट्राइक रेट 82.83 रहा है। टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने दो शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं।
वनडे विश्व कप में भी वह बेहतरीन लय में थीं। चोटिल होने से पहले उन्होंने 37, 31, 37, 6 और 122 रन की पारियां खेली थीं। उनकी निरंतरता का ही नतीजा था कि 9 फरवरी को घोषित बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें ग्रेड-सी में जगह मिली। टीम में उनकी वापसी से बल्लेबाज़ी और मजबूत होगी। खासकर तब, जब ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर चुनौती हमेशा कठिन रहती है।
हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा शेफाली वर्मा भी टीम में हैं, जिन्होंने विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 78 गेंदों पर 87 रन और दो विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। गेंदबाज़ी विभाग में रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और उमा छेत्री संभालेंगी।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की नजर सीरीज़ जीतने के साथ-साथ बहु-प्रारूप (मल्टी-फॉर्मेट) अंक तालिका में बढ़त बनाने पर भी होगी। प्रतिका रावल की वापसी टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली खबर है और अब सबकी निगाहें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।
India women squad for ODIs in Australia: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, एन श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतिका रावल।
-Legend News

Recent Comments
StellaRep
2026-02-17 22:56:25
betmgm ME online casino betmgm play betmgm New Mexico
StellaRep
2026-02-18 23:03:46
Feel energies of interactive streams and sessions. In ignation casino log in, lively events engage. Energize your gaming!
Vqhoeg
2026-02-19 19:32:47
Discover the premier world of online gaming where endless fun awaits. Bovada Trusted offers top blackjack and referral bonuses for all players. With Bovada, enjoy thrilling wins and secure, reliable entertainment every day!
Wnmrid
2026-02-20 09:27:53
Big Bass Bonanza delivers non-stop excitement! Trigger the bonus How to win Bigger Bass Bonanza round and let the fisherman haul in big money symbols for you.
Lmeplt
2026-02-25 15:19:05
The most famous cascade engine ever built lives in zeus55. Zeus adds random multiplier madness to every qualifying tumble. Discover why everyone talks about Gates of Olympus.
Ycsrtm
2026-03-01 01:40:23
The community is huge. The wins are bigger. Join best slots on stake and become part of the legend.
Crmftj
2026-03-02 21:45:40
DraftKings casino promo Casino: Thrills without the risk. New users score 500 spins after $5 + up to $1,000 lossback protection. Discover why players choose us!
Pmuipf
2026-03-05 08:40:47
Originalni generika za zlomek ceny originalu > opravdovalekarna.cz Viagra bez predpisu
Pxzeks
2026-03-05 10:22:25
Your legendary casino journey begins at betmgm. Grab up to $1,000 welcome bonus and $25 free play immediately. Spin, win, and repeat with our top-rated slots and tables.