रिपोर्ट : LegendNews
श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर किया प्रसाद वितरण
मथुरा। श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज श्री रामभरोसे चीते गुरु मार्ग, चौक बाजार में प्रसाद वितरण हुआ।
प्रसाद वितरण का शुभारम्भ भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला महामंत्री उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल योगेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा जय श्री राम के उद्घोष के साथ किया ।
प्रसाद वितरण में श्री रामभरोसे चीते गुरु मार्ग मित्र मंडल के योगेन्द्र चतुर्वेदी योगी, शंकर अग्रवाल, संजय चौधरी, सुनील अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुमित सर्राफ, राजकुमार चतुर्वेदी, दीपक अग्रवाल, माधव अग्रवाल, राजीव गोयल, सौरभ बंसल व श्री रामभरोसे चीते गुरु मार्ग व्यवसायी समिति का विशेष सहयोग रहा।
- Legend News

Recent Comments