जमशेदपुर। प्राकृतिक धर्म द्वारा बारीडीह में आदर्श परिवार निर्माण हेतु टूटते परिवार,बिखरते रिश्ते,एकाकीपन जीवन की बढ़ती पारिवारिक सामाजिक समस्या के निराकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 'संयुक्त परिवार दिवस' आयोजित की गई।

इस अवसर पर लोगों को संयुक्त परिवार के महत्त्व के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि संयुक्त परिवार सनातन संस्कृति की प्रतीक परिवार की सुरक्षा कवच है, परिवार में मनभेद नहीं रखें, परिवार को तोड़ने नहीं जोड़ने का काम करें, मन कर्म वचन से सबका इज्जत सबके भावना का सम्मान करें, भेदभाव नहीं करें, परिवार एवं समाज में व्यक्ति के स्वानुशासन, पारस्परिक सहयोग, उन्नति,सुरक्षा, चारित्रिक उत्थान के लिए यह अनिवार्य है।

संयुक्त परिवार को सुखी परिवार बताते हुये धर्म प्रचारक प्रकाश चन्द्र ने कहा कि परिवार से प्यार है,प्यार से परिवार है। परिवार में सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी जवाबदेही कर्तव्य स्वधर्म दायित्व का निर्वहन करें। संयुक्त परिवार शक्ति का प्रतीक सुरक्षा कवच का परिचायक है। 

उन्होंने कहा कि परिवार में आपसी एकता,प्रेम,पारस्परिक सहयोग स्नेह आशीर्वाद बनाए रखें। इस अवसर पर उमेश सिंह, रामनयन शर्मा, पवन महतो, उषा देवी समेत सदस्यगण उपस्थित थे।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).