अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईसाई समुदाय के शीर्ष धर्मगुरु पोप पर हमला बोला था। उन्होंने पोप की ओर से ईरान के साथ जंग खत्म करने की सलाह पर कहा था कि मुझे किसी पादरी की राय की जरूरत नहीं है। अब उनकी इस टिप्पणी पर पोप लियो 16वें का जवाब आया है। उन्होंने कहा कि मुझे रिपब्लिकन सरकार से कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने शांति और सद्भाव की अपील की थी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप खुद शांति की बातें करते हैं। मैंने उससे अलग तो कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि मैंने तो ईसा मसीह के संदेश को ही आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। 
उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने जो कुछ भी हुआ। उसे सुनकर दुख हुआ। लेकिन मैं यह यकीन दिलाना चाहता हूं कि चर्च दुनिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सही बात करेगा। उन्होंने कहा कि हम किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते। हमने बस शांति की अपील की थी। पोप लियो ने कहा कि मैं डोनाल्ड ट्रंप या किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ सीधा अटैक नहीं करना चाहता। मेरी राय तो इतनी ही थी कि किसी तरह से शांति स्थापित हो जाए। मेरा यह कहना है कि उन विषयों को समाप्त किया जाए, जिनके कारण ईरान में युद्ध चल रहा है। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का यही संदेश था कि दुनिया में विवाद ना रहें और शांति हो।
पोप ने कहा कि मुझे ईसा मसीह का यह संदेश दुनिया को देने में कोई हिचक नहीं है कि सभी लोग साथ आएं और शांति एवं संवाद कायम करें। हर समय यह कोशिश रहनी चाहिए कि किसी भी तरह से युद्धों को टाला जाए। उन्होंने कहा कि मैं अपनी राय पर कायम हूं और मुझे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का कोई भय नहीं है। दरअसल ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अमेरिका में जन्मे चर्च के लीडर शायद अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। 
रैडिकल लेफ्ट के लोगों के लिए हथियार बन रहे हैं पोप: ट्रंप
उन्होंने कहा था कि वह कुछ ज्यादा ही उदारता दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि पोप लियो को यह ध्यान रखा चाहिए कि वह रैडिकल लेफ्ट की विचारधारा वाले लोगों के लिए हथियार न बन जाएं। फ्लोरिडा से वॉशिंगटन जाने के दौरान उन्होंने पोप की आलोचना की थी। उनका कहना था कि मैं पोप लियो का फैन नहीं हूं। उन्होंने ईरान को लेकर जो सुझाव दिया है, वह सही नहीं है। गौरतलब है कि पोप लियो को एक कमजोर शख्सियत बताते हुए ट्रंप ने यहां तक कहा कि वह महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठोस कदम उठाने में असफल रहे हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).