कोलंबियन पॉप सिंगर शकीरा को भला कौन नहीं जानता। उनके 'वाका वाका' और 'हिप्स डोंट लाय' जैसे गानों ने उन्हें दुनिया के कोने-कोने में मशहूर कर दिया। ढेरों रिकॉर्ड अब तक शकीरा के नाम दर्ज है। वह संपत्ति के मामले में भी काफी रईस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शकीरा की नेट वर्थ आज के समय में 2037 करोड़ से अधिक है। उनके पास दुनियाभर में काफी प्रॉपर्टी, आइलैंड से लेकर बेशकीमती सामान है लेकिन फिलहाल शकीरा अपने गाने या फिर किसी रिकॉर्ड को लेकर नहीं, बल्कि टैक्स चोरी करने के मामले में सुर्खियां बटौर रही हैं। उन पर 117 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा है। 
स्पेन में 29 जुलाई 2022 को शकीरा के खिलाफ टैक्स चोरी का मामला एक बार फिर गरमा गया। उन पर 23 मिलियन यूरो यानी 117 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा। अगर वह इस मामले में दोषी पाई गईं तो उन्हें 8 साल की कैद भी हो सकती है। 
शकीरा के खिलाफ टैक्स चोरी का केस क्या है?
स्पेनिश अथॉरिटी ने शकीरा पर टैक्स हेराफेरी का आरोप लगाया। साल 2011 में बार्सिलोना टीम के डिफेंडर जेरार्ड पिक के साथ जब शकीरा के रिलेशनशिल का खुलासा हुआ तो वह स्पेन में चली गईं। लेकिन साल 2015 तक उन्होंने बहामास को ही अपनी टैक्स रेजिडेंसी बनाई रखी। उनपर 2012 से 2014 में टैक्स न भरने का आरोप लगाते हुए प्रासीक्यूटर ने कई दावे किए हैं। इस मामले में स्पेनिश प्रॉसीक्यूटर ने साल 2018 में जांच शुरू की।
शकीरा के टैक्स केस में अब ये हुआ
इस केस में मोड़ तब आया जब स्पेनिश जज ने जुलाई 2021 में फैसला सुनाया कि शकीरा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं कि उन्होंने टैक्स को लेकर धोखाधड़ी की है। अब 27 जुलाई 2022 को शकीरा ने स्पेनिश प्रासीक्यूटर संग सेटलमेंट डील को खारिज कर दिया और ट्रायल जारी रखने में सहमति जताई।
शकीरा की लग्जरी लाइफ 
टैक्स केस के बीच शकीरा की लग्जरी लाइफ भी चर्चा में हैं। फैंस उनके बंगले से लेकर कुल संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं। शकीरा इसाबेल मेबार्क रीपोल उर्फ शकीरा के नाम ऐसे कई रिकॉर्ड दर्ज हैं जिन्हें कोई तोड़ नहीं पाया है। अपने गानों, कार्यक्रम, एलब्म और कई अन्य बिजनेस के लिए शकीरा करोड़ों रुपये कमाती हैं। वह मंहगी गाड़ियों, बंगले और यूनिक चीजों की शौकिन भी हैं।
92 करोड़ का मियामी वाली हवेली 
साल 2018 में शकीरा ने फ्लोरिडा के मियामी में करोड़ों की लागत वाली आलीशान हवेली खरीदी थी। कहा जाता है कि जब वह द वॉइस शो को होस्ट करने के सिलसिले में बिजी होती हैं तो वह अपनी इसी कोठी पर रहती हैं। लेकिन 2021 में उन्होंने इसे करीब 92 करोड़ की कीमत पर बेच दिया था। आजकल शकीरा बार्सिलोना में परिवार के साथ समय बिता रही हैं। 
स्पेन में आलीशान बंगला 
शकीरा ने कई साल पहले पूर्व पार्टनर जेरार्ड पिके के साथ स्पेन में आलीशान बंगला खरीदा था। इसकी कीमत करीह 46 करोड़ रुपये बताई जाती है। जिसमें स्वीमिंग पूल से लेकर झरने, प्राइवेट थिएटर, ग्रैंड रूम्स और दो कीचन हैं। कहा जाता है कि इस घर की खासियत ये है कि इसमें तीन घरों को जोड़ता हुआ एक आकर्षित स्वीमिंग पूल भी है।
शकीरा का प्राइवेट आइलैंड 
इतना ही नहीं उरुग्वे में शकीरा का पर्सनल फार्म और बहामास में प्राइवेट आइलैंड भी हैं। कहा जाता है कि साल 2011 में शकीरा ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा था। जिसके लिए उन्होंने करीब 118 करोड़ रुपये चुकाए थे। इसके इत्तर फारो जोस इग्नासियो के एक गांव में 12 एकड़ में फैला फार्म भी खरीदा था।
शकीरा की पर्सनल लाइफ
साल 2010 में फीफा वर्ल्ड कप के बाद वह जेरार्ड पीके के साथ वह रिलेशनशिप में आईं। दोनों ने शादी नहीं की लेकिन दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन इस साल दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। आजकल उनके बच्चों की कस्टडी का मामला भी चर्चा में हैं। 
शकीरा के पास करोड़ों की गाड़ियां, प्राइवेट प्लेन
शकीरा को गाड़ियों का भी खूब शौक हैं। उनके पास टेस्ला मॉडल की ढेड़ करोड़ की गाड़ी है तो एक मर्सिडीज बेन्ज एसएल 550 की 91.56 लाख की लग्जरी कार भी है। इसके अलावा तीन चार गाड़ियों उनकी खुद की है। खास बात ये है कि उनका प्राइवेट प्लेन भी हैं और वह दुनिया के टॉप पर्सनल हेयरड्रेसर, स्टाइलिस्ट, पर्सनल शेफ भी रखती हैं।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).