नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने अपनी कैबिनेट के साथ इस्‍तीफा दे दिया है. तीन दिन तक चली लंबी वार्ता के बाद सरकार के चार गठबंधन सहयोगी दल प्रवासियों की संख्या रोकने के लिए उठाये जाने वाले क़दमों पर सहमत नहीं हो सके.
प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने बताया है कि प्रवासी नीति को लेकर सहमति न बन पाने के कारण नीदरलैंड्स की सरकार गिर गई है.
उन्होंने कहा कि अगले चुनाव होने तक गठबंधन कार्यवाहक सरकार चलाता रहेगा.
मार्क रूटे के नेतृत्व में डेढ़ साल पहले सरकार का गठन किया गया था. लेकिन गठबंधन की सहयोगी पार्टियों में प्रवासी नीतियों को लेकर विरोध था.
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक नीदरलैंड्स में इस साल नवंबर में चुनाव हो सकते हैं. मार्क रूटे की वीवीडी पार्टी नीदरलैंड्स में पनाह लेने वालों की संख्या को सीमित करना चाहती है. हालांकि गठबंधन की अन्य पार्टियों ने उनकी योजनाओं का विरोध किया.
नीदरलैंड्स में पिछले साल 47 हज़ार लोगों ने प्रवास के लिए आवेदन दिया था. सरकार का अनुमान है कि इस साल 70 हज़ार तक आवेदन आ सकते हैं. 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).