रिपोर्ट : LegendNews
यूएई पर हुए हमलों की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा, बातचीत से समाधान का समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की निंदा की है और कहा है कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के ज़रिए होना चाहिए.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, मैं यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. आम लोगों और नागरिक ठिकानों पर हमला करना बिल्कुल ग़लत है.
भारत यूएई के साथ मज़बूती से खड़ा है और यह दोहराता है कि सभी मुद्दों का शांतिपूर्वक हल बातचीत और कूटनीति के ज़रिए होना चाहिए.
उन्होंने लिखा, होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित और बिना रुकावट जहाज़ों का आना-जाना क्षेत्र में लंबे समय तक शांति, स्थिरता और दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत ज़रूरी है.
भारत के विदेश मंत्रालय ने भी यूएई के फ़ुजैराह में हुए हमले को 'अस्वीकार्य' क़रार दिया है और ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की मांग की.
गौरतलब है कि यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि 4 मई को उस पर ईरान की ओर से कई मिसाइलें दाग़ी गईं, जिन्हें उसके डिफ़ेंस सिस्टम ने रोक लिया था.
-Legend News

Recent Comments