प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए। मोदी ने कहा, अप्रवासी जहां जाते हैं उसे अपना बना लेते हैं। इसके बावजूद उनके दिल में हमेशा भारत धड़कता है। इसी के चलते दुनिया में मेरा सिर ऊंचा रहता है। 
उन्‍होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में मेरी दुनिया की अनेक नेताओं से मुलाकात हुई। दुनिया का हर नेता भारतीय प्रवासियों की बहुत प्रशंसा करता है। इसका एक बड़ा कारण सामाजिक मूल्य हैं। जो आप सभी वहां के समाज को देते हैं। हम केवल लोकतंत्र की जननी नहीं है बल्कि लोकतंत्र हमारे जीवन का हिस्सा और जीवन पद्धति है। हमारा जीवन ही विविधता से चलता है।' हम ईमानदारी से उस देश और समाज की सेवा करते हैं। वहां के विकास और समृद्धि में योगदान देते हैं। इन सबके साथ ही हमारे दिल में भारत भी धड़कता रहता है।' 
आपका प्यार और स्नेह मैं भूल नहीं सकता 
पीएम मोदी ने कहा, 'आप सभी साथियों से मैं जब मिलता हूं तो जो प्यार मुझे मिलता है उसे मैं भूल नहीं सकता। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है। मैं आप सभी का व्यक्तिगत रूप से आपका आभार प्रकट करना चाहता हूं। 
पीएम ने आगे कहा कि भारत मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है। वो दिन दूर नहीं जब आप (अप्रवासी भारतीय) किसी मेड इन इंडिया प्लेन से ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाने आएंगे। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में जिस स्तर पर काम हो रहे हैं, वे अभूतपूर्व है। 21वीं सदी का भारत जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, विकास के काम हो रहे हैं वे अभूतपूर्व हैं।
इस कार्यक्रम को त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ने भी वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को भी हरी झंडी भी दिखाई।
यह भारतीय प्रवासियों के लिए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन है जो दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चली और तीन सप्ताह तक कई टूरिस्ट प्लेसेज तक जाएगी। विदेश मंत्रालय की प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना के तहत इसका संचालन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के लिए 70 देशों से 3 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि ओडिशा पहुंचे हैं। यह सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके समापन सत्र में शामिल होंगी और प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).