भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान मिला है.
यह स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है, जो किसी भी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्र प्रमुख को दिया जाता है.
पीएम मोदी को स्वीडन के ग्योथेनबर्ग शहर में रविवार को यह सम्मान दिया गया. यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है.
पीएम मोदी के सम्मान के दौरान स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन समेत कई नेता मौजूद रहे.
"रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार" की शुरुआत साल 1748 में हुई थी. इसका मक़सद स्वीडन या स्वीडन के हितों के लिए किए गए कामों को पहचान देना है.
ख़ासकर सार्वजनिक गतिविधियों में योगदान और ज़िम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने वाले लोगों को यह सम्मान दिया जाता है. 
यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है 
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें यह सम्मान मिलना 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। इस दौरान दोनों देश बाइलेटरल रिलेशनशिप को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने पर सहमत हुए। पीएम मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ डेलिगेशन लेवल की बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ट्रेड और इन्वेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, ग्रीन ट्रांजिशन, स्पेस, उभरती टेक्नोलॉजी, डिफेंस और सिक्योरिटी, लघु उद्योग, रिसर्च और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। 
पीएम मोदी ने संयुक्त संबोधन में कहा कि डिफेंस सेक्टर में हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है। स्वीडिश कंपनियों द्वारा भारत में प्रोडक्शन फैसिलिटी बनाना इस बात का सबूत है कि हम सिर्फ बायर-सेलर के रिश्ते से आगे बढ़कर लंबे समय की इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के स्टार्टअप और रिसर्च इकोसिस्टम के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए, हम एक इंडिया-स्वीडन साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर बना रहे हैं। इंडस्ट्री ट्रांज़िशन के लिए लीडरशिप ग्रुप हमारी शेयर्ड ग्लोबल पहल है, जिसके तहत हम लो-कार्बन इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन पर जोर दे रहे हैं। आज, हमने इसके तीसरे फेज़ को शुरू करने का फ़ैसला किया है। भारत में, ग्रीन हाइड्रोजन, सर्कुलर इकोनॉमी और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। स्वीडन की टेक्नोलॉजी को भारत के पैमाने के साथ मिलाकर, हम पूरी दुनिया के लिए क्लाइमेट सॉल्यूशन बना सकते हैं।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).