प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. यहां पर उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को सेलिब्रेट करते हुए मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों की दोस्ती को लेकर काफी कुछ कहा लेकिन खासतौर पर आतंकवाद के मसले को लेकर उन्होंने दोनों देशों की सहमति का जिक्र किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए कहा- अटैक आतंकियों के अड्डे पर हो रहे थे, गूंज दुनिया में सुनाई दे रही थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अगर ये बयान दिया है, तो ये कोई संयोग नहीं है.
पीएम मोदी का खुले मंच से ये कहना सोचा-समझा कदम था. वे यह साफ संदेश देना चाहते थे कि ऑस्ट्रेलिया भारत का विश्वसनीय मित्र है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश पार्टनर हैं. जितना भाारत ने आतंकवाद का दर्द झेला है, उतना ही ऑस्ट्रेलिया ने भी इसे महसूस किया है. ऐसे में जब भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई की तो भारत के हक में बोलने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया आगे की लाइन में खड़ा था.
मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में क्यों दिया ऐसा बयान?
ऑस्ट्रेलिया वो देश है, जो कई आतंकी साजिशें और हमले झेल चुका है. इसमें से कुछ पाकिस्तानी मूल या पाकिस्तान-समर्थित नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं. पीएम मोदी का यह बयान इन्हीं घटनाओं के संदर्भ में था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तरह ही पाकिस्तान से जुड़े हुए आतंकवाद का सामना किया है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही क्वाड के सदस्य हैं. मोदी का बयान इस बात पर जोर देता है कि दोनों देश न सिर्फ आर्थिक, बल्कि सुरक्षा क्षेत्र में भी एक-दूसरे के साथ खड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव और पाकिस्तान-समर्थित आतंकवाद से चिंतित है.
ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं. मोदी का बयान उन्हें यह भरोसा दिलाता है कि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर चुप नहीं रहेगा और ऑस्ट्रेलिया जैसे मित्र देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है. इससे दोनों देशों के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग को मजबूत करने का संकेत मिलता है.
ऑस्ट्रेलिया में आतंकवाद और पाकिस्तान कनेक्शन
ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी मूल के लोग बड़ी संख्या में हैं. कुछ मामलों में आतंकी गतिविधियों का पाकिस्तान लिंक सामने आया है- 
2017 सिडनी प्लेन बॉम्ब प्लॉट: ISIS से निर्देश लेकर दो भाइयों (पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध) ने एतिहाद विमान को बम से उड़ाने की साजिश रची थी.
2025 बॉन्डी बीच हमला: सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का समारोह में गोलीबारी हुई. हमलावर नावेद अकरम पाकिस्तानी मूल का था. ASIO ने ISIS नेटवर्क से कनेक्शन की पुष्टि की.
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसियां लश्कर-ए-तैयबा जैसे पाकिस्तान-आधारित संगठनों के प्रभाव की बात करती रही हैं. 
सीधे तौर पर बड़े पैमाने पर बम ब्लास्ट पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा नहीं हुए, लेकिन ISIS के प्लॉट और गोलीबारी के कई मामले पाकिस्तानी मूल या पाकिस्तान कनेक्शन वाले रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने कई बार पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क पर नजर रखने की बात कही है. 
पीएम मोदी ने भारत की प्रोएक्टिव नीति की बात ऑस्ट्रेलिया में करके ये साफ कर दिया है ऑस्ट्रेलिया इसमें उसके साथ है. इतना ही नहीं ये संदेश चीन के लिए भी है, जो पाकिस्तान के साथ गठबंधन बढ़ा रहा है. पीएम मोदी का मेलबर्न बयान दिखाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अकेला नहीं है. ऑस्ट्रेलिया जैसे देश इस लड़ाई में उसके साथ हैं. इतना ही नहीं यह बयान भारत की जीरो टॉलरेंस टू टेरर नीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखता है. 
-Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).