रिपोर्ट : LegendNews
FIFA द्वारा सीरीज़ रिलीज़ करने पर पीएम मोदी ने सुनील छेत्री को सराहा
फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था FIFA ने भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री पर तीन कड़ी (एपिसोड) की एक सीरीज़ रिलीज़ की जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छेत्री की तारीफ करते हुए बुधवार को कहा कि इससे भारत में इस खेल की लोकप्रियता बढ़ेगी।
फीफा ने सुनील छेत्री को सम्मानित करते हुए उनके जीवन और करियर पर यह सीरीज़ रिलीज़ की है।
मोदी ने ट्वीट किया, “शाबाश सुनील छेत्री! यह निश्चित रूप से भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता को बढ़ावा देगा।”
फीफा ने घोषणा की कि यह तीन कड़ी की सीरीज़ उनके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘फीफा प्लस’ पर उपलब्ध है। 38 साल के छेत्री 84 गोल के साथ सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे अधिक गोल करने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
-Compiled by Legend News

Recent Comments