भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में श्रीलंका को 72 रन से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया.
टीम इंडिया की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी और इसे भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव का पल बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव का पल! एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई. पूरे टूर्नामेंट में उनका आत्मविश्वास, लगातार अच्छा प्रदर्शन और शानदार जज़्बा देखने को मिला.
उन्होंने आगे लिखा, यह जीत देश के लाखों युवाओं को खेल खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे.
वहीं, भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया यह फ़ाइनल मुक़ाबला ट्रॉफ़ी से जुड़े विवाद को लेकर भी चर्चा में रहा.
भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से ट्रॉफ़ी लेने से इंकार कर दिया. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).