मथुरा। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी हैं। पेड़ हमें आक्सीजन, खाने के लिए फल तथा गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधरोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। पौधारोपण सबकी जिम्मेदारी है लिहाजा हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। यदि पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तभी जीवन स्वस्थ रहेगा। यह बातें मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत के. डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में हुए पौधारोपण के बाद डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका ने बताईं।

 डॉ. अशोका ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट सम्बन्ध है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। हमारे आस-पास हरियाली होगी, अच्छा वातावरण होगा तभी हम खुशहाल जीवन जी सकेंगे। जीवनदायी आक्सीजन का एकमात्र स्रोत पेड़-पौधे ही हैं। अगर पौधे नहीं रहेंगे तो हमें आक्सीजन की दिक्कत हो जाएगी। चिकित्सा निदेशक डॉ. राजेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इनकी देखभाल की जरूरत है।

पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज पेड़ों की कटाई होने से हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इस बात की जानकारी होने के बावजूद लोग प्रकृति और पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण ही आज दुनिया विनाश की ओर जा रही है। यदि जनजीवन को बचाना है तो हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य मानना होगा।

आर. के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल तथा के. डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन मनोज अग्रवाल तथा  ने अपने संदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि लगातार बढ़ता प्रदूषण सिर्फ मनुष्यों के लिए ही नहीं बल्कि हमारी प्रकृति के लिए भी खतरनाक है। चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति जीवन में एक पेड़ लगाकर उसका संरक्षण कर ले तो बिगड़ते पर्यावरण को सुधारा जा सकता है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और जंगलों की कटाई ही बढ़ते प्रदूषण की मुख्य वजह है। यदि हम सभी पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य समझ लें तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों तथा मेडिकल छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि यदि बिगड़ते पर्यावरण को बचाना है तो हम सभी को अपने जन्मदिन या शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

के. डी. मेडिकल कॉलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण अग्रवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को संस्थान के क्रीड़ांगन में प्राचार्य डॉ. आर. के. अशोका, चिकित्सा निदेशक डॉ. राजेन्द्र कुमार, डॉ. वी. पी. पाण्डेय, डॉ. मंजू पाण्डेय, डॉ. अमित कुमार जैन, डॉ. विक्रम शर्मा, डॉ. अभिभूषण मिश्रा, डॉ. राहुल गोयल, निदेशक नर्सिंग शीला, लेखाधिकारी लव अग्रवाल, एओ अमित शर्मा, पवन कुमार आदि ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
- Legend News


 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).