कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ट्रेड पर बातचीत के लिए अमेरिका में हैं. ठीक उसी वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने इस बातचीत के बारे में खुद जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ट्रेड, एनर्जी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई है.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस वक्त G20 ट्रेड मिनिस्टर्स की मीटिंग के लिए अमेरिका में मौजूद हैं. वहां भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर उनकी जेमिसन ग्रीर से खास बातचीत होनी है. इस मुलाकात से ठीक पहले पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत अपने आप में काफी मायने रखती है.
दरअसल, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर ही वो शख्स हैं, जिनके हाथ में इस ट्रेड डील की असली चाबी है. अगर इस मुद्दे पर ग्रीर का रुख पॉजिटिव रहता है, तो भारत की टैरिफ से जुड़ी तमाम दिक्कतों का हल एक झटके में निकल सकता है.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).