नई दिल्ली। बिस्किट और कन्फेक्शनरी बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी पारले बिस्किट्स को पहली बार सीईओ मिला है। कंपनी ने जॉर्ज कोवूर को अपना CEO नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आज यानी 1 सितंबर से प्रभावी होगी। यह कंपनी पारले-जी के साथ-साथ मोनाको, क्रैकजैक, हाइड एंड सीक और मेलोडी जैसे बिस्किट और कन्फेक्शनरी ब्रांड बेचती है। वॉल्यूम के हिसाब से पारले-जी दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले बिस्किट ब्रांडों में से एक है।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पारले देश के पैकेज्ड फूड मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इस कंपनी की स्थापना 1929 में मुंबई के विले पार्ले में हुई थी। कोवूर पेप्सिको में तीन दशकों से अधिक के करियर के बाद पारले से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पेप्सिको में कंज्यूमर बिजनेस और मार्केटिंग में कई भूमिकाएं निभाईं।

करीब 100 साल पुरानी कंपनी पारले बिस्किट्स ने पहली बार अपना सीईओ नियुक्त किया है। इस कंपनी की स्थापना 1929 में मुंबई के विले पार्ले में हुई थी। कंपनी पारले-जी के साथ-साथ मोनाको, क्रैकजैक, हाइड एंड सीक और मेलोडी जैसे बिस्किट और कन्फेक्शनरी ब्रांड बेचती है।
कंपनी का नेटवर्क
पारले बिस्किट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चौहान ने कहा, 'हम जॉर्ज का स्वागत करते हैं। पारले की मजबूत नींव को आगे बढ़ाने, अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और टिकाऊ विकास के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।'

चौहान ने कहा, 'जैसे-जैसे भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के साथ हमारा बिजनेस आगे बढ़ रहा है, नतीजे देने, टैलेंट विकसित करने और जटिल बाजारों को समझने की उनकी क्षमता बहुत कीमती साबित होगी।' पारले का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पूरे भारत में 7.5 मिलियन से अधिक रिटेल आउटलेट्स तक फैला हुआ है और इसने एशिया और अफ्रीका सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाई है।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).