परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इंडस्ट्री के सबसे नए कपल हैं। इन दोनों लव बर्ड्स ने लंबे समय तक अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे रखी लेकिन हाल ही में दिल्ली में एक भव्य समारोह में सगाई कर ली। सेरेमनी में राजनीतिक क्षेत्र के कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। यहां तक कि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस भी सगाई में पहुंची थी, लेकिन अपनी बेटी और पति निक जोनस के बिना ही। कथित तौर पर परिणीति और राघव इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।
हाल ही में उन्हें उदयपुर से वापस आते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां ऐसा कहा जा रहा है कि वे अपनी शादी के स्पॉट की तलाश में गए थे। अब अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मत्था टेकने पहुंचे हैं। वहां से दोनों की कई फोटोज सामने आई हैं। 
वाहेगुरु के दर पहुंचे परिणीति-राघव
अमृतसर से आई तस्वीरों में हम परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को स्वर्ण मंदिर में एक साथ घूमते हुए देख सकते हैं। एक्ट्रेस ऑफ-व्हाइट सलवार कमीज और सिर पर दुपट्टा लपेटे हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी ओर, राघव चड्ढा ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और ग्रे रंग की नेहरू जैकेट पहनी हुई है और सिर पर नारंगी रंग का कपड़ा बांधा हुआ है। दोनों हाथ जोड़कर चल रहे हैं और वे स्वर्ग में बनी किसी जोड़ी से कम नहीं लग रहे हैं। 
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी
इस बीच कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कथित तौर पर इस साल सितंबर और नवंबर के बीच राजस्थान में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में एक्ट्रेस ने उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली। वह वहां अपने परिवार के साथ थीं। अगर शादी उदयपुर में होती है, तो परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के नक्शेकदम पर चलेंगी, जिन्होंने राजस्थान में भव्य तरीके से शादी की थी।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).