एशियन गेम्स के बाद अब पैरा एशियन गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। जापान के आइची-नगोया में ही पैरा गेम्स भी होंगे। इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी और 24 तक इवेंट होंगे। 2026 पैरा एशियन गेम्स के लिए भारत 10 स्पोर्ट्स के लिए 166 एथलीट्स भेज दिया है। खेल मंत्रालय ने कुल 275 सदस्यीय दल को मंजूरी दे दी है। इसमें 111 पुरुष और 55 महिला एथलीट्स के अलावा उनके सहयोगी और स्टाफ के सदस्य हैं।
सबसे ज्यादा 63 एथलीट्स पैरा एथलेटिक्स इवेंट्स के हैं। वहीं पैरा बैडमिंटन में भारत के 28 जबकि पैरा स्वीमिंग में 16 खिलाड़ी उतरेंगे। इसके अलावा पैरा शूटिंग, पैरा टेबल टेनिस, ब्लाइंट फुटबॉल, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा जुडो और पैरा साइक्लिंग में भी भारत के एथलीट्स मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे। पिछले पैरा एशियन गेम्स में भारत ने 27 गोल्ड समेत कुल 108 मेडल जीते थे। 
प्रमोद भगत और भाविना पटेल फ्लैग बियरर
पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और भाविना पटेल ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर के तौर पर भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत के सबसे मशहूर पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक प्रमोद ने 2014 से 2023 के बीच छह एशियन पैरा गेम्स मेडल जीते हैं, जिनमें दो गोल्ड और चार ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत की टॉप पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक भाविना ने 2018 से 2023 के बीच दो एशियन पैरा गेम्स मेडल जीते हैं, जिनमें एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। 
एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत के 166 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
पैरा टेबल टेनिस (10 खिलाड़ी)
महिला: भाविनाबेन हसमुखभाई पटेल, सोनलबेन मनुभाई पटेल, बेबी सहाना रवि, एकता भ्यान, प्राची पांडे, सविता विट्ठल अज्जनकट्टी।
पुरुष: दत्ताप्रसाद जोतिराम चौगुले, संदीप डांगी, जेहान डोराब मदन, शुभम वाधवा।
पैरा बैडमिंटन (28 खिलाड़ी)
महिला: मनीषा रामदास, नित्या श्री सुमति सिवन, अल्फिया जेम्स, थुलासिमति मुरुगेसन, मंदीप कौर, नीरज, शांतिया विश्वनाथन, कनक सिंह जादौन, मानसी गिरिशचंद्र जोशी, पल्लवी कालुवेहल्ली मंजुनाथ रेड्डी, संजना कुमारी।
पुरुष: नवीन शिवकुमार, नितेश कुमार, कृष्णा नागर, प्रमोद भगत, सुकांत कदम, सूर्यकांत यादव, ऋतिक रघुपति, सिवराजन सोलाईमलाई, अबू हुबैदा, प्रेम कुमार आले, सुदर्शन मुथुसामी सरवनकुमार, उमेश विक्रम कुमार, हरिस मिथिली श्रीकुमार, हार्दिक मक्कड़, अभिजीत सखूजा, राकेश पांडे, सुहास यतिराज। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).