रिपोर्ट : LegendNews
बिहार बंद के दौरान इंडी गठबंधन के मार्च में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार की बेइज्जती
बिहार बंद के दौरान पटना में इंडी गठबंधन के मार्च में उस समय स्थिति असहज हो गई जब पप्पू यादव को वैन पर चढ़ने से रोका गया। दरअसल, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक खुली वैन पर सवार थे। उस वैन पर इंडिया गठबंधन के कई नेता सवार हो रहे थे। उसी वक्त पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी वैन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें रोक दिया। इससे पहले भी कन्हैया कुमार को राहुल और तेजस्वी के साथ रथ पर जगह नहीं मिली। इन घटनाओं को लेकर सियासी चर्चा जोरों पर है।
सड़क पर उतरे थे महागठबंधन के नेता
दरअसल, बिहार बंद को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के नेता सड़क पर उतरे थे। राहुल गांधी पटना में महागठबंधन के नेताओं के साथ थे। कन्हैया कुमार भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन कन्हैया कुमार को उस रथ पर जगह नहीं मिली, जिस पर राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव सवार थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कन्हैया कुमार रथ से नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रथ पर सवार थे महागठबंधन के नेता
उस समय राहुल, तेजस्वी और लगभग एक दर्जन महागठबंधन के नेता रथ पर सवार थे। कन्हैया को रथ पर जगह नहीं मिलने से कई तरह की बातें हो रही हैं. लोगों का कहना है कि तेजस्वी यादव और कन्हैया कुमार के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अभी ये चर्चा खत्म भी नहीं हुआ कि पूर्णिया सासंद पप्पू यादव का वीडियो सामने आ गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रथ पर चढ़ने से रोका गया
बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के मार्च में उस समय थोड़ी अफरातफरी मच गई, जब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ वैन पर चढ़ने से रोक दिया गया। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक खुली वैन पर सवार थे। यह घटना तब हुई जब कुछ और नेता भी वैन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, पप्पू यादव को वैन पर चढ़ने से रोक दिया गया। उनकी वैन पर चढ़ने की कोशिश करते हुए और रोके जाने की तस्वीर सामने आई है। इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर पप्पू यादव को वैन पर चढ़ने से क्यों रोका गया?
-Legend News

Recent Comments