तकनीक के इस दौर में जहां एक छोटी सी सोशल मीडिया पोस्ट भी वैश्विक संबंधों को प्रभावित कर सकती है और कूटनीतिक संकट पैदा कर सकती है। 
शहबाज शरीफ द्वारा सीजफायर की संवेदनशील जानकारी में 'कॉपी-पेस्ट' और बाद में 'एडिट' करने का ड्रामा इसी गंभीर विषय को उजागर करता है। पाकिस्तान सरकार जो इस युद्ध में मध्यस्थता का दावा कर रही है, उसकी सोशल मीडिया टीम की इस लापरवाही ने पूरी दुनिया के सामने उसकी कूटनीतिक अपरिपक्वता को जगजाहिर कर दिया है।
भ्रामक जानकारी के इस दौर में जब एक देश के प्रधानमंत्री के आधिकारिक हैंडल से ऐसी गलती होती है तो यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या पाकिस्तान की सरकार वाकई इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर गंभीर है?
सोशल मीडिया पर ब्लंडर और 'Edit' की इनसाइड स्टोरी 
पूरी दुनिया अमेरिका-ईरान युद्ध में सीजफायर की खबर का सांसें थामकर इंतजार कर रही थी, तभी शहबाज शरीफ के 'ट्रुथ सोशल' और X हैंडल से एक पोस्ट आई। इस पोस्ट में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच हुए समझौते की शर्तों और 2 हफ्ते के सीजफायर की जानकारी थी लेकिन जैसे ही यह पोस्ट आई, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बारीकी से देखना शुरू किया। जल्द ही यह साफ हो गया कि यह पोस्ट को किसी ने बना कर दिया था जिसको 'कॉपी-पेस्ट' कर दिया गया।
दरअसल, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ द्वारा सीजफायर को लेकर X पर पोस्ट किया गया तो सबसे ऊपर लिखा था - Draft- Pakistan's PM Message on X, उसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का संदेश था। 
अब अमूमन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ कभी इस तरीके से कोई भी सार्वजनिक जानकारी या संदेश अपने एक हैंडल से पोस्ट नहीं करते हैं। जब इस पर सवाल खड़ा हुआ तो उनके X हैंडल से उक्त कंटेंट को एडिट कर दिया गया। 
विवाद बढ़ने पर 'Edit' करने का ड्रामा 
जैसे ही सोशल मीडिया पर 'कॉपी-पेस्ट' को लेकर सवाल उठने लगे, पाकिस्तान सरकार की किरकिरी शुरू हो गई। भ्रामक जानकारी फैलने के डर से शहबाज शरीफ की सोशल मीडिया टीम ने तुरंत कार्रवाई की और विवादित पोस्ट को एडिट कर दिया लेकिन वे यह भूल गए कि X और 'ट्रुथ सोशल' पर 'Edit' का निशान हमेशा के लिए रह जाता है। इस 'Edit' के निशान ने पाकिस्तान सरकार की मंशा पर और अधिक सवाल खड़े कर दिए।
लोग अब यह पूछ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान वाकई मध्यस्थता कर रहा है या सीजफायर वाला वह कंटेंट अमेरिका, इसराइल या ईरान द्वारा भेजा गया था, जिसको सिर्फ शाहबाज शरीफ ने अपने X हैंडल पर कॉपी पेस्ट कर के अपनी झूठी कूटनीतिक जीत दर्ज करना चाहता है? 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).