रिपोर्ट : LegendNews
पाकिस्तान: इमरान खान पर अपनी ही बीवी से अवैध संबंधों का आरोप, बयान दर्ज
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अपनी पत्नी बुशरा बीवी के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगा है। इमरान पर आरोप है कि उनके बुशरा बीबी के साथ तब संबंध थे, जब दोनों की शादी नहीं हुई थी यानी दोनों में अवैध संबंध थे। बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर फरीद मनेका के घरेलू चौकीदार ने कोर्ट में दर्ज बयान के तहत ये दावा किया है। उसने कहा है कि वह इमरान खान और बुशरा बीबी के अवैध संबंधों का चश्मदीद गवाह है। इमरान खान शादी से पहले बुशरा के घर आते थे और दोनों काफी समय कमरे में बिताते थे। जिसका वह खुद एक चश्मदीद गवाह है।
खावर फरीद मनेका के घर गेटकीपर मुहम्मद लतीफ ने इस्लामाबाद के सिविल जज कुदरतुल्लाह की अदालत में ये बयान दिया है। लतीफ ने अपने बयान में कहा है कि इमरान खान घर आते थे और दोनों एक साथ एक कमरे में जाते थे। खावर फरीद के कहने पर अगर मैं उनके कमरे में जाने की कोशिश करता था तो दोनों मुझे गालियां देते हुए भगा देते थे। लतीफ ने कहा कि जिस तरह से दोनों कमरे में समय गुजारते थे। उससे उनको विश्वास हो गया था कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे।
खावर ने दी कोर्ट में अर्जी
इमरान खान की बुशरा बीवी से शादी के खिलाफ खावर फरीद मनेका ने कोर्ट में अर्जी दी गई है। खावर ने अपनी अर्जी में पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ गैर-इस्लामिक शादी करने के लिए सजा की मांग की है। खावर ने कहा है कि दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे से संबंध रखे। खावर का ये भी कहना है कि उन्होंने बुशरा को नवंबर 2017 में तलाक दी और इसके डेढ़ महीने बाद उन्होंने इमरान से शादी की। उन्होंने इद्दत का वक्त भी पूरा नहीं किया। ये इस्लामी रिवाज के तहत एक तलाकशुदा महिला के लिए जरूरी है। खावर फरीद मनेका ने कहा है कि इमरान खान ने फर्जी तरीके से उनकी पत्नी से शादी करते हुए उनकी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर दिया।
इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले में खावर के बयान हो चुके हैं। अदालत ने अब मामले में अगली सुनावई के लिए 8 दिसंबर की तारीख तय की है। दूसरी ओर पहले से ही कई मामलों में जेल में बंद इमरान खान ने तमाम आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप बिल्कुल ही बेबुनियाद और अजीब हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
Compiled: Legend News

Recent Comments