कराची। गाहेबगाहे पाक‍िस्तान चर्चा में बना ही रहता है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के विवाद तो बेहद आम है परंतु इस बार हॉकी को लेकर बवाल मच गया है. हॉकी के ल‍िए  विदेशी कोच सिगफ्रीड एकमैन को प‍िछले एक साल से वेतन नहीं द‍िया, इसके बाद वे अब पीएचएफ Pakistan Hockey Federation (PHF) के ख‍िलाफ कानूनी लड़ाई का व‍िचार कर रहे हैं . पाकिस्तान के हॉकी कोच सिगफ्रीड एकमैन Siegfried Aikman ने पिछले 12 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

सिगफ्रीड एकमैन ने पिछले साल पाकिस्तान की हॉकी टीम का कोच पद संभाला था. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मुख्य कोच पद छोड़ने की घोषणा की. नीदरलैंड के रहने वाले एकमैन पिछले साल के आखिर में वेतन विवाद के कारण स्वदेश लौट गए थे लेकिन उन्होंने बकाया वेतन नहीं मिलने के कारण पद नहीं छोड़ा था. कोई समाधान नहीं होने के कारण उन्होंने आखिर में इस्तीफा दे दिया.
  
एकमैन ने जिस समय पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) को अपना इस्तीफा भेजा, उसी समय नीदरलैंड के रहने वाले अन्य कोच रोलेंट ओल्टमैंस पाकिस्तान पहुंचे. वह रविवार को राष्ट्रीय जूनियर टीम के साथ मस्कट के लिए रवाना होंगे जहां पाकिस्तान की टीम एशिया जूनियर कप में भाग लेगी.

मामला बेहद पेंचीदा हो गया है क्योंकि विदेशी कोच सिगफ्रीड को बहाल करने के बाद से अब तक पैसे का बकाया कैसे भुगतान होगा इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पा रहा है. पीएचएफ ने यह नहीं बताया कि ओल्टमैंस के वेतन का भुगतान कौन करेगा या एकमैन का बकाया चुकाया जाएगा या नहीं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर भी पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा है. एशिया कप खेलने के लिए भारत के पाकिस्तान जाने से साफ मना करने के बाद नजम सेठी ने कड़ा रुख अपनाया थे लेकिन बीसीसीआई के आगे उनकी एक नहीं चली. अब आलम यह है कि पूर्व पीसीबी चेयरमैन रमीज रजा की भारत में होने वाला आईसीसी वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी भी कोरी निकली. आईसीसी को पाकिस्तान ने बताया है कि वो भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलेगा.
Compiled: Agencies 
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).