पाकिस्तान उच्चायोग ने नई दिल्ली में अपने स्कूल को बंद कर दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार स्कूल में दाखिला लेने वाले छात्रों की कम संख्या की वजह से ये फ़ैसला किया गया है.
ये स्कूल उच्चायोग में काम करने वाले लोगों के बच्चों की शिक्षा के लिए बनाया गया था. हालांकि, साल 2020 में पाकिस्तान ने अपने कर्मचारियों की संख्या घटाई, जिसके बाद से स्कूल में छात्रों की संख्या भी कम होने लगी.
पाकिस्तान उच्चायोग के प्रवक्ता के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया, "मौजूदा शैक्षणिक सत्र पूरा होने के बाद कम बच्चों का दाखिला होने की वजह से स्कूल का संचालन रोक दिया गया है."
"ये ध्यान देने वाली बात है कि स्कूल कभी भी आम बच्चों के लिए नहीं था और यहाँ सिर्फ़ पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारियों के बच्चों को ही पढ़ाया जाता था."
प्रवक्ता ने पीटीआई को ये भी बताया कि भारत के कहने पर जून 2020 में पाकिस्तान के उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या आधी कर दी गई थी.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).