पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेन्स फोर्सेज (CDF) बनने के बाद असीम मुनीर ने पहले आधिकारिक समारोह में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। पाकिस्तान सेना के हेडक्वार्टर GHQ में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान असीम मुनीर ने भारत को गीदड़भभकी दी है। असीम मुनीर ने कहा है कि अगली बार पाकिस्तान का जवाब 'और भी सख्त' होगा। जियो-न्यूज के मुताबिक, मुनीर ने कहा कि तालिबान सरकार के पास ख्वारिज या पाकिस्तान में से किसी एक को चुनने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।
चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भारत को गीदड़भभकी दी है, कि अगर उसने पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी हमला किया तो उसे और भी "कड़ी प्रतिक्रिया" दी जाएगी। जीएचक्यू में आयोजित एक विशेष समारोह में तीनों सेनाओं की तरफ से दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अपने संबोधन में असीम मुनीर ने जहर उगलते हुए कहा कि "भारत को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान का जवाब और भी तेज और आक्रामक होगा।" 
CDF बनने के बाद असीम मुनीर की नई गीदड़भभकी
आपको बता दें कि मई महीने के संघर्ष में भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को उड़ा दिए थे। वहीं, पाकिस्तान के बाद दावा करने के लिए भारत के कुछ विमानों को मार गिराने के अलावा कुछ भी नहीं है। आपने विमानों के अलावा पाकिस्तानियों के मुंह से कोई दूसरा दावा भी नहीं सुना होगा, फिर भी असीम मुनीर अपने देश के अवाम को बेवकूफ बना रहा है। असीम मुनीर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्हें आधिकारिक रूप से पाकिस्तान के पहले CDF बनने का दर्जा मिला है, जो उन्हें तीनों सैन्य शाखाओं पर पूर्ण नियंत्रण देता है। इस समारोह में पाकिस्तान की थल सेना, नौसेना और वायुसेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे, जिनमें पाकिस्तान एयर फोर्स के एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर, नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीन अशरफ और कई दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).