पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत में सराय नौरंग बाज़ार में हुए एक धमाके में सात लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को एक बाजार में हुए बम धमाके में दो पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। यह धमाका अफगानिस्तान सीमा के पास बन्नू जिले के सराय नौरंग बाजार में हुआ, जहां पहले भी आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं।

बन्नू और सराय नौरंग जैसे इलाके अब जंग के मैदान बन चुके हैं, जहां आम नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षाबल भी सुरक्षित नहीं हैं। यह हमला सीधे तौर पर शहबाज शरीफ सरकार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की नीतियों को चुनौती है, जो आतंकवाद पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम दिख रहे हैं।

आतंक को पालने-पोसने वाला पाकिस्तान अब खुद ही आतंकवाद की चपेट में आता जा रहा है। पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन बम धमाकों की खबरें आती रहती हैं, लेकिन वहां के नेता अभी भी आतंकियों की गोद में बैठकर प्रशासन संभालते हैं।

अफगानिस्तान सीमा के पास है इलाका
यह बम धमाका अफगानिस्तान की सीमा से सटे बन्नू जिले के पास तहसील सराय नौरंग बाजार में हुआ। धमाके वाली जगह से मिली तस्वीरों में दुकानों के टूटे हुए अगले हिस्से और एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी दिखाई दे रही थी।

बचाव कार्यों में लगी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धमाके वाली जगह पर एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां भेज दी गई हैं। नौरंग के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सईद खान ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को तुरंत बन्नू के अस्पतालों में पहुंचाया गया है।

पहले भी हुए हैं धमाके
अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट मोहम्मद इशाक ने कहा कि करीब 37 लोग घायल अवस्था में पहुंचे हैं, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अभी शनिवार को इसी क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर पहले कार बम धमाका हुआ और उसके बाद घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान का आरोप है कि यह धमाके अफगानिस्तान में मौजूद आतंकी कर रहे हैं। लेकिन तालिबान ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवाद एक आतंरिक समस्या है।

- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).