पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे फ़वाद चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तानी मीडिया को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण करना चाहिए.
उन्होंने भारत के मून मिशन को 'मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण' बताते हुए भारतीय वैज्ञानिकों को भी बधाई दी.
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (ट्विटर) पर उन्होंने लिखा, “पाक मीडिया को शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए. ये मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण है, खासकर भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए. उन्हें बहुत बधाई.” 
चंद्रयान 3 बुधवार शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा.
अगर इसरो ऐसा करने में सफल रहा तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा. साथ ही अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा.
चंद्रयान 2 के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था. 5 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद की कक्षा में प्रवेश किया.
17 अगस्त को दोनों मॉड्यूल रोवर और लैंडर स्पेसक्राफ्ट से अलग हुए थे.
दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लैंडिंग की प्रक्रिया को ऑनलाइन देखेंगे.
इसका सीधा प्रसारण शाम 5.20 बजे इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर होगा. शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर, रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा.  
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).