प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के उडुपी में कई प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। शुक्रवार सुबह जब पीएम मोदी का रोड शो शुरू हुआ तो हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े नजर आए। जुलूस का रास्ता भगवा झंडों, झंडियों और बैरिकेड्स से ढका हुआ था। इस दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नए भारत की शक्ति और संकल्प का आह्वान किया।
'लक्षकंठ गीता' सामूहिक जाप प्रोग्राम में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा सुदर्शन चक्र दुश्मन को तबाह कर देगा। यह मंजर हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है। उन्होंने कहा, जब पहले आतंकवादी हमले होते थे तो पिछली सरकारें कुछ नहीं करती थी। लेकिन यह नया भारत है किसी के झुका नहीं है और न ही किसी के अपने नागरिकों की रक्षा से कोई समझौता किया है। 
श्रीकृष्ण के श्लोकों से प्रेरित हैं नीतियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज हमारी 'सबका साथ, सबका विकास', 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' की नीतियां भगवान श्रीकृष्ण के इन श्लोकों से प्रेरित हैं। भगवान श्रीकृष्ण हमें गरीबों की मदद करने का मंत्र देते हैं और इसी मंत्र की प्रेरणा आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का आधार बनती है। भगवान श्रीकृष्ण हमें महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का ज्ञान सिखाते हैं और इन्हीं की प्रेरणा से देश नारी शक्ति वंदन अधिनियम का ऐतिहासिक फैसला लेता है।' 
पीएम मोदी ने आगे कहा- हमारे समाज में मंत्रों, गीता के श्लोकों का पाठ शताब्दियों से हो रहा है पर जब एक लाख कंठ एक स्वर में इन श्लोकों का ऐसा उच्चारण करते हैं। तो ऐसी ऊर्जा निकलती है जो हमारे मन, मस्तिष्क को एक नया स्पंदन, नई शक्ति देती है। यही उर्जा अध्यात्म की शक्ति भी है, यही ऊर्जा सामाजिक एकता की शक्ति है इसलिए आज लक्ष्य कंठ गीता का ये अवसर एक विशाल ऊर्जा पिंड को अनुभव करने का अवसर बन गया है। 
शांति स्थापना करना चाहते हैं और रक्षा करना भी...
अपने संबोधन के दौरान पीए मोदी ने कहा, श्रीकृष्ण ने युद्ध की भूमि पर गीता का संदेश दिया था और भगवत गीता हमें सिखाती है कि शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत भी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा, हम लाल किले की प्राचीर से श्री कृष्ण की करुणा का संदेश देते हैं और उसी प्राचीर से हम मिशन सुदर्शन चक्र का भी उद्घोष करते हैं। देश ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई में हमारा संकल्प देखा है। हम शांति स्थापित करना भी जानते हैं और शांति की रक्षा करना भी जानते हैं।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).