तिरंगे के साथ यहां अपनी सेल्फी अपलोड करें, बड़े-बड़े सेलिब्रिटी आदि की साथ आपको भी डिजिटल तिरंगा आर्ट में दिखने का मौका मिलेगा. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस इस आसान से प्रोसेस को फॉलो करना है.

हर घर तिरंगा कैपेंन भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव कैंपेन के तहत अपनी ‘हर घर तिरंगा’ पहल की घोषणा की है. ये कैंपेन 15 अगस्त यानी कल तक लाइव रहेगा. इसमें कोई भी यूजर नेशनल फ्लैग के साथ वेब पोर्टल पर अपनी तिरंगे के साथ फोटो शेयर कर सकता है. मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर में एक डिजिटल तिरंगा आर्ट है जिसमें झंडे के साथ लोगों की तस्वीरें अपलोड की गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइलिंग के समय इस प्लेटफॉर्म पर 81 लाख से ज्यादा सेल्फी अपलोड की जा चुकी हैं.

अगर आप भी इस कैंपेन में अपनी सेल्फी अपलोड करना चाहते हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कि आप हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी कैसे अपलोड कर सकते हैं.
हर घर तिरंगा कैंपेन में सेल्फी ऐसे अपलोड करें
इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट के इस लिंक को एक नए टैब में ओपन करें- https://harghartiranga.com/digital-tiranga
इसके बाद फ्लैग के साथ सेल्फी अपलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करें.
बॉक्स में अपना नाम लिखें और फाइल अपलोड करें
नेक्स्ट पर क्लिक करें और अप्रूवल फॉर्म भरें.
इसके बाद आपको सबसे नीचे एक सबमिट करें का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें.

तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर यहां करें अपलोड

डिजिटल तिरंगा गैलरी
डिजिटल तिरंगा गैलरी को देखने के लिए, झंडे के साथ सेल्फी अपलोड करें के ऑप्शन के नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें. आप सेल्फीज लिंक से फोटो सर्च कर सकते हैं. ध्यान दें अगर आपको तुरंत आपकी सेल्फी शो नहीं होती है तो आप 16 अगस्त 2023 को सुबह 8 बजे से अपनी सेल्फी देख पाएंगे.

अब तक इन सेलिब्रिटी ने की फोटो अपलोड
इस कैंपेन में अब तक कई सारेसेलिब्रिटी ने अपनी तिरंगे का साथ वाली सेल्फी अपलोड कर दी है जिसमें सोनू सूद, अमिताभ बच्चन, मानुषी छिल्लर, नील नीतिन मुकेश, अनुपम खेर आदि जैसे चेहरें शामिल हैं.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).