रिपोर्ट : LegendNews
ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरा: पीएम मोदी ने बदली अपनी प्रोफाइल पिक्चर
'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरा होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर बदली है.
उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी तस्वीर को नई प्रोफ़ाइल पिक्चर बनाया है. साथ ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है.
पीएम मोदी ने लिखा, एक साल पहले हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्भुत साहस, सटीकता और दृढ़ता दिखाई. उन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया. पूरा देश हमारी सेना के शौर्य को सलाम करता है.
ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की सख्त प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अटल संकल्प को दिखाया. इसने हमारी सेना की पेशेवर क्षमता, तैयारी और तालमेल की ताकत को भी उजागर किया. साथ ही, इसने हमारी सेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से मिली ताकत को सामने रखा.
पीएम मोदी ने लिखा, आज एक साल बाद भीआतंकवाद को हराने और उसके तंत्र को खत्म करने के हमारे संकल्प में कोई कमी नहीं है.
पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था.
भारत ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमले किए थे और वहां स्थित 'आतंकवादियों' के ठिकानों को निशाना बनाया. भारत ने अपने सैन्य अभियान को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया था.
-Legend News

Recent Comments