मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक अभियुक्त को एक किलो 205 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया गया।

अवैध मादक पदार्थ बिक्री के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा आज दोपहर मसानी लिंक रोड से करीब 100 कदम पर पुरानी रेलवे लाइन की ओर रास्ते से अभियुक्त इमरान पुत्र असरफ निवासी नई बस्ती गली नं0-9 डींगगेट थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष को 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोविन्दनगर पर मु0अ0सं0-319/2026 धारा-8/20 NDPS Act  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).