रिपोर्ट : LegendNews
एक दिन कोई न कोई मेरा यह रिकॉर्ड तोड़ेगा, और वह वैभव सूर्यवंशी होगा: जोस बटलर
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा है. हालांकि, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद बटलर ने भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को लेकर भविष्यवाणी की है.
बटलर ने कहा, यह वास्तव में बहुत ख़ास एहसास है कि आपके नाम सबसे ज़्यादा टी-20 रन हैं. एक दिन कोई न कोई इस रिकॉर्ड को ज़रूर तोड़ेगा, और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा.
गौरतलब है कि जोस बटलर पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे.
हालांकि, द हंड्रेड लीग के दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. पिछले मुक़ाबले में उन्होंने 20 गेंदों पर 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
-Legend News

Recent Comments