केरल में इन दिनों ओणम फेस्टिवल की धूम है। 10 दिनों तक चलने वाला ये फेस्टिवल यहां के लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। 30 अगस्‍त से शुरू हुआ ये फेस्टिवल 8 सितंबर को समाप्त होगा। ओणम के पहले दिन को अथम कहा जाता है वहीं अंतिम दिन को थिरुओनम। फेस्टिवल के दौरान घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, नृत्य और गाना-बजाना होता है, नौका दौड़ का आयोजन होता है और लोग शेर व चीते की तरह तैयार होकर सड़कों पर प्रदर्शन करते हैं। राजा बलि का स्वागत करने के लिए घरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाता है। ओणम के दौरान कुछ रीति-रिवाजों को लोग सालों से फॉलो कर रहे हैं जिसमें से एक है रंगोली बनाना। ओणम के पहले दिन से ही घरों में लोग फूलों की रंगोली बनाते हैं। जिसे दीए के साथ सजाया जाता है। 
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).