रिपोर्ट : LegendNews
लॉक अप सीजन 2 में कंगना ने कहा, लड़की का भरोसा तोड़ने वाले लड़के मुझे पसंद नहीं
इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप सीजन 2' नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. शो से जुड़ी सभी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं इस समय शो में कंगना रनौत कहर ढा रही हैं. उन्होंने आते ही रामकपूर, धीरज और श्रेया कालरा की क्लास लगा दी थी, जिसके बाद घर का माहौल काफी गर्मा गाया था. वहीं अब उनका अगला शिकार योगेश रावत हैं. उन्होंने योगेश के पुराने रिश्तों और उन पर लगे 'चीटर' के आरोपों को लेकर खुलकर सवाल किए. कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं हैं जो किसी लड़की का भरोसा तोड़ते हैं.
इतना ही नहीं, उन्होंने योगेश को आकांक्षा चौधरी का दिल न दुखाने की भी सख्त चेतावनी दे डाली. एपिसोड के दौरान कंगना ने योगेश से कहा कि लोग उन्हें 'चीटर' कहते हैं. वहीं जब योगेश ने इस बात को सभी के सामने स्वीकार किया कि लोग ऐसा कहते हैं, तो कंगना ने तुरंत जवाब दिया, हां जी, कर रहे हो? थोड़ा शर्मिंदा तो हो जाओ.
योगेश पर कंगना का वार
योगेश की क्लास लगाते हुए कंगना ने आगे कहा, 'मुझे ऐसे लड़कों से बहुत नफरत है, बहुत घृणा है... जो लड़कियों का दिल तोड़ते हैं और उन्हें बेवकूफ बनाते हैं. अगर तुमने आकांक्षा का दिल तोड़ा, तो मैं तुम्हें तोड़ने आ जाऊंगी.' कंगना की ये बात को सुनकर सेट पर मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी काफी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
कंगना की फटकार के बाद भावुक हुए योगेश
कंगना की फटकार के बाद योगेश रावत ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा 'चीटर' का टैग उन्हें लोगों ने दिया है. लेकिन इससे ये साबित नहीं होता कि वो असल जिंदगी में वैसे ही इंसान हैं. हालांकि, कंगना के जाने के बाद योगेश काफी इमोशनल हो गए थे. उन्होंने अपना माइक्रोफोन तक उतार दिया और रोते हुए कहा कि लोग बिना पूरी सच्चाई जाने उन्हें जज कर रहे हैं. योगेश ने आगे कहा कि किसी एक आरोप के आधार पर उनकी पूरी अलग इमेज बना देना सही नहीं है.
कंबल कांड पर भी दी चेतावनी
कंगना रनौत ने सिर्फ योगेश ही नहीं, बल्कि आकांक्षा चौधरी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने दोनों को उनके पिछले रियलिटी शो के पॉपुलर 'कंबल कांड' की याद दिलाते हुए कहा कि 'लॉक अप 2' कोई डेटिंग शो नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि दोनों एक-दूसरे के पीछे छिपकर गेम खेलने की बजाय अपनी अलग पहचान बनाएं और अलग-अलग होकर गेम खेलें. कंगना ने चेतावनी दी कि अगर वो पुराने तरीके अपनाते रहे तो इस शो में ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाएंगे.
-Legend News

Recent Comments