हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद का 26 सितंबर को सौवां जन्मदिन मनाने की तैयारियां अलग-अलग शहरों में अलग संगठन अभी से शुरू कर चुके हैं। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (Film Heritage Foundation) ने इस जश्न के लिए देव आनंद की कुछ नायाब फिल्मों के सिनेमाघरों में प्रदर्शन की योजना बनाई है। ये फिल्में देश के 30 शहरों के 55 सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी।
26 सितंबर 1923 को जन्मे देव आनंद के सौवें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन  देव आनंद के प्रशंसकों के लिए ब्लॉकबस्टर फेस्टिवल 'देव आनंद @100 फॉरएवर यंग' का आयोजन कर रहा है। 23 और 24 सितंबर को होने वाले इस फेस्टिवल में पीवीआर नामक सिनेमाघरों की श्रृंखला भी साझेदारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक फाउंडेशन ने देव आनंद की चार फिल्मों 'सीआईडी' (1956), 'गाइड'(1965), 'ज्वेल थीफ' (1967) और 'जॉनी मेरा नाम' (1970) के नए डिजिटाइज्ड प्रिंट पुणे स्थित भारतीय फिल्म संग्रहालय से इसी सिलसिले में हासिल किए हैं। 
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की तरफ से इससे पहले हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और हिंदी सिनेमा के बुलंद सितारों में से एक दिलीप कुमार के सम्मान में फेस्टिवल का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई गई थीं। 
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर कहते हैं कि यह महोत्सव भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं  को पर्दे पर वापस लाने का एक खास अवसर है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन इस उपलब्धि के जश्न को मनाने के लिए सिनेमाघरों में उनकी फिल्मों के फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने से बेहतर कोई और तरीका नहीं सोच सकता। 
भारतीय सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद की फिल्मों के महोत्सव 'देव आनंद @ 100 फॉरएवर यंग' के तहत मुंबई के पीवीआर सिनेमाघरों के अलावा दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद से लेकर अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, रायपुर, कानपुर, कोल्हापुर, प्रयागराज और इंदौर जैसे 30 शहरों के सिनेमाघरों में ये फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).