ईरान और अमेरिका के बीच बेनतीजा रही वार्ता के बाद तेल की क़ीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल पार चली गई हैं. ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 7.3% बढ़कर 102.30 डॉलर पर पहुंच गया है जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 8.7% बढ़कर 104.94 डॉलर पर रहा.
यह बढ़ोत्तरी तब हुई जब अमेरिका और ईरान की बातचीत बिना किसी नए समझौते के ख़त्म हो गई और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों को रोकने की बात कही.
पिछले बुधवार को तेल की क़ीमतें 100 डॉलर से काफ़ी नीचे चली गई थीं, जब वॉशिंगटन और तेहरान ने दो हफ़्ते की शर्तों वाली युद्धविराम डील की थी. तब होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने की बात भी कही गई थी जो ऊर्जा व्यापार का अहम रास्ता है.
28 फ़रवरी से जंग शुरू होने के बाद से सप्लाई लगभग रुकी हुई है, हालांकि भारत और मलेशिया जैसे कुछ देशों के जहाज़ गुज़र रहे हैं. इस रुकावट की वजह से दुनिया भर में ऊर्जा की क़ीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).