रिपोर्ट : LegendNews
हठधर्मी: एल्डर कमेटी को चार्ज नहीं दे रहे बार एसोसिएशन के मौजूदा पदाधिकारी, धरना जारी
मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा में चुनाव कराए जाने को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा जो धरना प्रदर्शन बार ऑफिस पर किया जा रहा था, आज भी जारी रहा। इस दौरान आज आंदोलनकारी अधिवक्ताओं के द्वारा बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष व सचिव के द्वारा एल्डर कमेटी को चार्ज न दिए जाने के विरोध में नारेबाजी की।
अधिकतर वक्ताओं का यह कहना था कि वर्तमान पदाधिकारी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और ऐसी स्थिति में उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। एल्डर कमेटी को अस्तित्व मैं आना चाहिए तथा बार की कार्रवाइयों का संचालन एल्डर कमेटी के द्वारा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शीघ्र चुनाव कराए जाने की घोषणा की जानी चाहिए परंतु सत्ता के मद में चूर पदाधिकारी अध्यक्ष व सचिव बार एसोसिएशन मथुरा के संविधान को नहीं मान रहे हैं और एल्डर कमेटी को चार्ज नहीं दे रहे हैं जो कि गलत है। वे संविधान के खिलाफ कार्य कर रहे हैं तथा बार एसोसिएशन की गरिमा को तार तार कर रहे हैं।
बार अध्यक्ष प्रत्याशी इंद्र कुमार वशिष्ठ ने आंदोलनकारी अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार के पदाधिकारियों को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत ही अपना कार्यभार एल्डर कमेटी को सुपुर्द कर देना चाहिए।
अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजकुमार उपाध्याय ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान अध्यक्ष व सचिव से एल्डर कमेटी द्वारा चार्ज लेकर तुरंत चुनाव की घोषणा की जानी चाहिए तथा बार का संचालन एल्डर कमेटी के द्वारा किया जाना चाहिए।
सचिव पद प्रत्याशी पूजा वर्मा ने अपने संबोधन में इस बात की मांग की कि वर्तमान एल्डर कमेटी में सभी वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व बार अध्यक्षों को शामिल किया जाए जिससे बार का संचालन निष्पक्ष रूप से हो सके। एल्डर कमेटी का भी यह दायित्व बनता है कि वह अपने अधिकारों का प्रयोग करें तथा तुरंत ही बार का संचालन अपने हाथों में लेकर बार के पदाधिकारी को पद मुक्त करें।
सचिव पद प्रत्याशी रमाकांत भारद्वाज ने अपने पूर्व वक्ताओं की बातों का समर्थन करते हुए इस बात पर जोर दिया कि बार की समस्त कार्यवाहियां बार के संविधान के अनुरूप की जानी चाहिए। जब बार के संविधान में एल्डर कमेटी की व्यवस्था है तो कार्यकाल पूर्ण हो जाने के उपरांत वर्तमान पदाधिकारियों के द्वारा एल्डर कमेटी को अपना चार्ज दे देना चाहिए।
धरने में प्रमुख रूप से पूर्व बार अध्यक्ष इंद्र कुमार वशिष्ठ, पूर्व सचिन राजकुमार उपाध्याय, सचिव प्रत्याशी पूजा वर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रमाकांत भारद्वाज, चौधरी भगवान सिंह वर्मा ,बृजेश कुमार शर्मा, एल के गौतम, सुरेश चंद पाठक, मनमोहन शर्मा, देवेंद्र पाल सिंह, इंसा शमशेर सिंह, बीपी गौतम, पंकज गोला, राजेंद्र सिंह फरारी, अशोक कुमार चौधरी, रामशरन शर्मा, सुशील सागर, प्रवीण भास्कर, विजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, योगेश कुमार तिवारी, दिव्या वशिष्ठ, अजय चतुर्वेदी, मंगल यादव, भारत भूषण, कौशिक निर्मल सिंह, विनय शर्मा, नीरज कुमार तोमर, के के गौतम, नरेंद्र सिंह, राधेश्याम चतुर्वेदी, राहुल चौधरी आदि सैकड़ों अधिवक्ताओं के द्वारा भाग लिया गया तथा आंदोलन को सोमवार को जारी रखे जाने का फैसला लिया।
- Legend News

Recent Comments