मथुरा। व्यापारी एकता जिंदाबाद व तालियों की गड़गड़ाहट के बीच घीया मंडी व्यवसाय समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह व वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय चित्रकूट पर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी व अधिकारी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह की छवि चित्र पर दीप जलाकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, सीओ सिटी आशना चौधरी, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, तहसीलदार सदर अमित मिश्रा, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजू लाला, नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग व रामलीला सभा के महामंत्री मूलचंद गर्ग द्वारा किया गया। 

उपस्थित सभी घीया मंडी व्यवसाय समिति के नवनियुक्त पदाधिकारि‍यों को नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई व नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग द्वारा कार्यकारीणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। 

इस अवसर पर घीया मंडी क्षेत्र के बुजुर्ग व संरक्षक व्यापारियों नारायण दास अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, योगेश कुमार गोस्वामी एडवोकेट, डॉक्टर उमेश चंद अग्रवाल, सुभाष भार्गव, बंसीधर अग्रवाल, सीतापति चतुर्वेदी, चौधरी विनोद गर्ग, सतीश चंद्र खंडेलवाल, सुभाष अग्रवाल, रमेशचंद्र भारद्वाज, हनुमान प्रसाद खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल, जीवनलाल अग्रवाल, विशनचंद्र शर्मा, गोविंद राम गर्ग, व शशिभानु गर्ग का उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा दुपट्टा उड़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। 

व्यापारियों को संबोधित करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए क्षेत्र के बुजुर्ग व्यापारियों के सम्मान को आदर्श बताते हुए कहा कि इस देश के राजस्व में निर्णायक भूमिका व्यापारी निभाता है इसीलिए व्यापारी को देश व समाज को चलाने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए संघर्ष व जुझारूपन व्यापारी एकता का परिचायक है प्रत्येक व्यापारी को व्यापार मंडल को सशक्त बनाने के लिए समय व आर्थिक सहयोग भी अवश्य करना चाहिए जिससे व्यापारी समाज सुरक्षित रह सके। 

इस अवसर पर सीओ सिटी आशना चौधरी द्वारा व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि प्रदेश सरकार की मंशाअनुसार व्यापारी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में है हर व्यापारी के सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तैयार रहता है जहां भी आवश्यकता होगी, पुलिस व व्यापारी साथ-साथ दिखेंगे क्योंकि दोनों एक दूसरे के पूरक हैं व व्यापारियों के जो भी कार्य विभाग से संबंधित होगे उन्हें प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाएगा। 

इसके अलावा निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने कहा कि व्यापारिक परिवेश में रहने के कारण उन्हें व्यापारियों की समस्याएं व प्राथमिकता का ज्ञान है निगम हर संभव कोशिश करेगा कि किसी भी व्यापारी का अहित ना हो किसी भी व्यापारी की निगम संबंधी समस्याएं होंगी उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा नगर निगम पूर्ण रूप से व्यापार मंडल के साथ सशक्त संबंध बनाकर कार्य करेगा। 

कार्यक्रम में तहसीलदार सदर अमित मिश्रा ने कहा कि उनके विभाग से संबंधी जो भी व्यापारिक कार्य होगे उन्हें प्रथम कार्य मानकर पूर्ण करने की हमारे विभाग की जिम्मेदारी रहेगी हम सभी व्यापारियों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर पाए यह हमारी उपलब्धि रहेगी। 

इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने नवीन कार्यकारिणी को नगर की ओर से बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि व्यापार मंडल इस इकाई  को किसी भी व्यापारिक समस्या के लिए हर संभव सहयोग करेगा जिस प्रकार नगर में चार दर्जन से भी अधिक क्षेत्रीय इकाई कार्यरत है उसी प्रकार इस समिति से भी उम्मीद है कि यह जोरदार तरीके से व्यापारिक हितों के लिए कार्य करेगी सभी सरकारी विभागों व प्रशासन से समन्वय बनाकर व्यापारिक समस्याओं के तुरंत निस्तारण का कार्य व व्यापारी सुरक्षा इकाई का लक्ष्य होना चाहिए। 

सभी नवनियुक्तों को बधाई देते हुए नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग द्वारा बुजुर्ग व्यापारियों के सम्मान व बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों की उपस्थिति को देखते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि क्षेत्र में किस प्रकार व्यापारिक समिति की आवश्यकता थी अब समिति की जिम्मेदारी है कि वह उन उम्मीदों पर खरा उतरे उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता बताते हुए व्यापारी एकता पर बल दिया। 

व्यापारियों को व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजू लाला, रामलीला सभा के महामंत्री मूलचंद गर्ग, व्यापार मंडल के वरिष्ठ नगर मंत्री विकास जिंदल, भरतपुर गेट चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह द्वारा भी संबोधित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद नवीन अध्यक्ष अजय खंडेलवाल द्वारा व्यक्त किया गया व कार्यक्रम का संचालन महामंत्री धर्मवीर अग्रवाल द्वारा किया गया।  
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बालमुकुंद अग्रवाल, गोविंद गर्ग, पंकज गर्ग, अशोक अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, मुकेश शर्मा, बसंत खंडेलवाल, संजय शर्मा, मनोज अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, अजय गुप्ता, अमित खंडेलवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, उपेंद्र चतुर्वेदी, आशीष खंडेलवाल, विशाल वर्मा, अमित गोस्वामी, हेमंत चतुर्वेदी, दिलीप अग्रवाल, के के भारद्वाज, सौरभ गुप्ता, यश सराफ, कलुआ खंडेलवाल, फहीम भाई, सोनू अग्रवाल, प्रशांत वर्मा, बंशीधर, अमित गोस्वामी आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).