रिपोर्ट : LegendNews
नुब्रा घाटी में वो सब कुछ है, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए
बहुचर्चित फिल्म शमशेरा को लद्दाख की नुब्रा घाटी में फिल्माया गया है। ये वैली जितनी देखने में खूबसूरत है, उतना ही मुश्किल यहां शूट करना था। फिल्म में नुब्रा घाटी को रील लाइफ काज़ा के रूप में दिखाया गया है।
पीरियड एक्शन मूवी ने सिनेमा में एक नई एंट्री ली है और अब इसमें रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त भी शामिल हो चुके हैं। शमशेरा मूवी में मौजूद ये तीनों स्टार अपना कमाल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन वो चीज और हैं जिन्होंने सबका दिल जीत लिया है। और हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर ये है कहां।
नुब्रा घाटी, जिसे डुमरा के नाम से भी जाना जाता है... लेह, लद्दाख में सबसे प्रसिद्ध और सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक है। गर्म झरनों से लेकर नदी की धाराओं तक और सदियों पुराने मठों से लेकर दूरदराज के गांवों तक, नुब्रा घाटी में वो सब कुछ है, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। अधिक ऊंचाई वाले डेस्टिनेशन होने की वजह से घाटी में कई ऊंट हैं, जिनकी सवारी करते हुए आपको यकीनन बेहद मजा आएगा।
नुब्रा घाटी में सैर करने वाली चीजें
दिस्कित मठ, मैत्रेय बुद्ध, हुंडर सैंड के टीलों में ऊंट सफारी, हुंदर सैंड के टीलों में क्वाड बाइकिंग, यारब त्सो झील, तुर्तुक गांव, पनामिक गांव घूमने के लिए जा सकते हैं।
नुब्रा घाटी में कहां ठहरें
दिस्कित के पास बजट के हिसाब से काफी गेस्टहाउस हैं। गेस्टहाउस कैंपिंग के लिए टेंट भी उपलब्ध कराते हैं। सुमुर में कई सुविधाओं के साथ डीलक्स कैंप हैं, जहां आप रुक सकते हैं। हंडर में अच्छे होटल भी स्थित हैं।
नुब्रा घाटी में खाने के लिए सबसे अच्छी जगह
होटल और गेस्ट हाउस भारतीय, चाइनीज, महाद्वीपीय और यूरोपीय खाना सर्व करते हैं।
नुब्रा घाटी कैसे पहुंचे
हवाईजहाज से : पास का हवाई अड्डा कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डा, लेह है।
ट्रेन से: पास का रेलवे स्टेशन जम्मू-तवी जम्मू है।
सड़क द्वारा: आप मनाली-लेह-नुब्रा या श्रीनगर-लेह-नुब्रा होते हुए वहां तक पहुंच सकते हैं।
Compiled: Legend News

Recent Comments