भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने Gen-Z को अहम मैसेज दिया है। उन्होंने अपना ये संदेश महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में दिया है। यहां पर उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित किया। सम्मान में अजीत डोभाल को पारंपरिक पुणेरी पगड़ी, स्मृति चिह्न, चेक, गीता रहस्य की प्रति भेंट की गई। इस मौके पर उन्होंने वहां बैठे लोगों को संबोधित किया, जिसमें उनका कहना है कि युवाओं को आजादी का सही मतलब समझना चाहिए।
एनएसए डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देश को इन दोनों नेताओं से मजबूत नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि भारत मौजूदा समय में आंतरिक, बाहरी दोनों तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है और इनसे निपटने के लिए कार्य करने में लगा हुआ है। साथ कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, इस वजह से कई विरोधी ताकतें उसकी तरक्की से काफी परेशान है। इस स्थिति में देश के हर नागरिक को सिर्फ देशहित के बारे में ही सोचना चाहिए। Gen-Z को दिया संदेश अजित डोभाल ने युवाओं को सीख देते हुए कहा, "आज की पीढ़ी को आजादी का असली अर्थ जानना बेहद जरूरी है। कुछ लोग मान लेते हैं कि आजादी का मतलब मनमर्जी या कुछ भी करना है, जबकि ऐसी सोच बिल्कुल गलत है।" उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि जो रास्ता देश का भला नहीं कर सकता है, उस पर कभी भी कदम नहीं रखना चाहिए। हम सबका यहीं कर्तव्य होना चाहिए कि भारत को शक्तिशाली बनाना है।
उन्होंने अपनी बचपन की यादों को साझा किया और कहा कि शुरुआती पढ़ाई के समय ही उन्होंने पहली बार लोकमान्य तिलक के विचारों को विस्तार से पढ़ा था। अंग्रेजों के शासन काल में जब लोग डरकर चुप-चाप थे, तभी तिलक जी ने निडर होकर अपनी आवाज को बुलंद किया। इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा, लेकिन कभी भी सेवा का मार्ग नहीं छोड़ा। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे तिलक जी के जीवन और उनके संघर्षों को पढ़े। इसके बाद उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).