रिपोर्ट : LegendNews
NSA अजित डोभाल और ईरान के मोहसिन रेज़ाई की फ़ोन पर बातचीत हुई
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव डॉ. मोहसिन रेज़ाई की फ़ोन पर बातचीत हुई है.
भारत स्थित ईरानी दूतावास ने इस बातचीत की जानकारी साझा की है. दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की है.
दूतावास के मुताबिक़ ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव डॉ. मोहसिन रज़ाई ने सोमवार शाम भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल से फ़ोन पर बातचीत की.
इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों के साथ-साथ भारत और ईरान के बीच आपसी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
ईरान के सुरक्षा प्रमुख और भारत के एनएसए के बीच यह बातचीत सऊदी अरब की राजधानी रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले के दो दिन बाद हुई है.
इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को ज़िम्मेदार बताया गया है.
-Legend News

Recent Comments