पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को सोमवार को एटीएस की टीम अपने साथ लेकर गई। इसके अलावा एटीएस की टीम सचिन को भी अपने साथ लेकर गई है। हाईटेक तकनीक से सीमा से ATS पूछताछ करेगी। 
पुलिसकर्मियों ने पहले गली के दोनों तरफ का रास्ता रोका और उसके बाद सीमा हैदर को बाहर निकालकर लेकर गए। वहीं घर के लोग दरवाजा बंद कर अंदर है।
बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत आने के मामले की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते नोयडा पहुंचने वाली सीमा हैदर पर आइएसआइ का एजेंट होने का शक है। पबजी खेलते समय नोएडा के सचिन से प्यार करने वाली पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। इस मामले ने अब और ज्यादा तूल पकड़ लिया है। सवाल उठ रहे हैं कि कहीं सीमा हैदर पाकिस्तानी ISI एजेंट तो नहीं हैं। अब इस मामले की जांच यूपी ATS करेगी। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन की लव स्टोरी में एक नया मोड़ आ गया है। सीमा और सचिन के प्यार पर अब यूपी एटीएस ने पहरा बिठा दिया है। 
यूपी एटीएस सीमा हैदर केस मामले की जांच करेगी। यूपी एटीएस को शक है कि सीमा हैदर आईएसआई की एजेंट हो सकती है। इसके अलावा यूपी एटीएस सीमा के भारत में प्रवेश वाले बिंदु की भी जांच करेगी। सूत्र बताते हैं कि यूपी एटीएस ने सीमा और सचिन के परिवार को किसी से भी न मिलने की हिदायत दी है, साथ ही एटीएस ने मीडिया से भी दूरी बनाने की बात कही है। माना जा रहा है कि यूपी एटीएस की जांच में सीमा हैदर को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सीमा और सचिन बुरी तरह से फंस सकते हैं। 
दुबई से भारत आने तक किसने की सीमा की मदद?
यूपी एटीएस ने सीमा हैदर केस की जांच अपने हाथ में ले ली है। एटीएस अब सीमा हैदर के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने के रूट को खंगालेगी। साथ ही एटीएस यह भी पता लगाएगी कि इन दुबई से भारत आने तक सीमा की मदद करने वालों में कौन-कौन लोग शामिल थे। 
पाकिस्तान से भारत आने के दौरान सीमा ने किन नंबरों का उपयोग किया इसका भी यूपी एटीएस पता लगाए। इतना ही नहीं सीमा के प्रेमी सचिन का बैकग्राउंड भी यूपी एटीएस जांचेगी। सचिन सीमा से कब से संपर्क में था, दोनों के बीच क्या-क्या बातचीत होती थीं, किन-किन कंपनियों के इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे? एटीएस इन सब मामलों को खंगालेगी।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).