रिपोर्ट : LegendNews
अब CRPF पर हमले के मास्टर माइंड को अज्ञात ने पहुंचाया 72 हूरों के पास
पाकिस्तान के कराची में भारत विरोधी एक और आतंकी को मार गिराया गया। लश्कर-ए-तैयबा का यह आतंकी पंपोर में हुए CRPF के काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए थे और 22 जवान बहुत ही ज्यादा जख्मी हो गए थे। 2016 में हुए इस हमले को पुलवामा की टेस्टिंग माना गया था। लश्कर-ए-तैयबा के इस आतंकी का नाम अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान था। इसे अब 72 हूरों के पास अज्ञात हमलावरों ने पहुंचा दिया है।
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी हंजला अदनान 2015 में बीएसएफ के काफिले पर भी एक हमला कराया था। उधमपुर में हुए इस हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे। 13 जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने की थी। 6 अगस्त 2015 को इसकी चार्जशीट पेश कर दी थी। इसमें में हंजला के कई कारनामों का पता चला था। हंजला पाकिस्तान से ही बैठकर हमला करने वाले आतंकियों को निर्देश दे रहा था।
पुलवामा में भी था शामिल
श्रीनगर और पुलवामा में हुए फिदायीन हमलों में भी हंजला शामिल था। लश्कर कैंप में इसे नए आतंकियों को बरगलाने के लिए भेजा जाता था। घुसपैठ करने वाले आतंकियों के बीच आईएसआई हंजला को जरूर भेजती थी। आतंकी हमला करने वालों के लिए यह रास्ता और तरीके बताता था। अदनान कम्युनिकेशन एक्सपर्ट है।
अदनान के सेफ हाउस में ही मारी गोली
पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों का सफाया जारी है। अज्ञात हमलावरों ने आतंकी हंजला को उसके सेफ हाउस में एक के बाद एक तबाड़तोड़ 4 गोलियां मारकर ढेर कर दिया। इससे आतंकी आका हाफिज सईद को बड़ा झटका लगा है। गोली लगने के बाद पाकिस्तानी सेना ने कराची के अस्पताल में भर्ती करवाया था लेकिन 5 दिसंबर को इस आतंकी की मौत हो गई। हंजला ने अपना ऑपरेशन बेस रावलपिंडी से कराची में शिफ्ट किया था।
अब तक ये हुए ढेर
पाकिस्तान में अब तक एजाज अहमद अहंगर, बशीर अहमद पीर,मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ सहित 14 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकी शाहिद लतीफ को तो सियालकोट में गोली मारकर 72 हूरों के पास पहुंचाया गया। इसने पठानेकोट हवाईअडडे पर हमला कराया था।
Compiled: Legend News

Recent Comments