उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण पर उनका बयान आया है। रामभद्राचार्य ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि ममता नाम तो हिंदू है, लेकिन वह भारत विरोधी हैं। उनका बाबरी मस्जिद निर्माण का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं अब ममता बनर्जी को बहन नहीं कह सकता, अब तो वह गद्दारों की बहन हैं। अब तो जयचंद, मानसिंह, मोहम्मद गोरी, चंगेज खान, महमूद गजनवी जैसे गद्दारों की बहन हैं, हमारी नहीं।
ममता पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण की खबरों के बीच जगतगुरु रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बाबर के नाम पर कोई मस्जिद निर्माण नहीं होना चाहिए। रामभद्राचार्य ने कहा कि खाओगे भारत का और गुण गाओगे पाकिस्तान का। उन्होंने कहा कि वह अपना वोट बनाने के लिए अपना देश गिरवी रख देंगी। भारत के इन बिचौलियों का संभल से बिगुल बजेगा, कोई भी स्थान आक्रांता के नाम पर नहीं हो सकता। ममता नाम तो हिंदू है, लेकिन वह भारत विरोधी महिला हैं। 
मस्जिद बनाने से आपत्ति नहीं 
बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर जगतगुरू रामभद्राचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता बनर्जी कान खोलकर सुनें। किसी को मस्जिद के बनाने से कोई अपत्ति नहीं है। लेकिन] हमारे देश पर आक्रमण करने वालों के नाम से मस्जिद नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि अब यहां झंडा भारत माता का ही फहरेगा। इतना ही नहीं आगे उन्होंने साफ तौर पर संदेश दिया कि मस्जिद बनाओ तो अब्दुल कलाम के नाम से बनाइए।
जगद्गुरु ने कहा कि हम ऐसा करने से कब मना करते हैं। आप पानी भारत का पीते हो, मरोगे भी भारत में और गुण पाकिस्तान का गाते हो। तीन सौ करोड़ नहीं, यह तीन हजार करोड़ में भी नहीं होगा। 
क्या है विवाद?
दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की ओर से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी की नींव रखने की घोषणा की गई थी। इसके बाद हिमायूं कबीर के समर्थकों ने सिर पर ईट लेकर मस्जिद की नींव रखने के लिए पैदल निकलना शुरू कर दिया। पोस्टर चस्पा किए गए, शनिवार 6 दिसंबर 2025 को इसकी आधारशिला रखी गई।
अब यूपी के संभल से जगतगुरु रामभद्राचार्य ने सीधा ममता बनर्जी पर निशाना साधते हमला बोला है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं अब ममता बनर्जी को बहन नहीं कह सकता। ममता हमारी नहीं अब तो गद्दारों और हिंदूओं का दमन करने वालों की बहन हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).