एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अब डीपफेक वीडियो का शिकार हो गई हैं। रश्मिका मंदाना की तरह ही आलिया का भी एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इससे पहले कैटरीना कैफ, काजोल और जन्नत जुबैर के भी ऐसे वीडियो आ चुके हैं। 
डीपफेक का शिकार हुईं आलिया भट्ट
बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस डीपफेक वीडियोज का शिकार हो चुकी हैं। अब इस लिस्ट में रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट का भी नाम शामिल हो गया है। आलिया भट्ट का जो डीपफेक वीडियो सामने आया है उस वीडियो में साफ देख जा सकता है कि एक लड़की के वीडियो पर आलिया के चेहरे को एडिट किया गया है और उसमें आलिया भट्ट के फेस को एडजस्ट किया गया है।
वीडियो में ऐसी आईं नजर
वीडियो में आलिया भट्ट को काफी ज्यादा बोल्ड अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि ये एडिटिड वीडियो है और ये आलिया नहीं हैं। अभी तक इस मामले में आलिया भट्ट का कोई बयान नहीं आया है। 
जिगरा में नजर आएंगी आलिया
बता दें, आलिया भट्ट ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल हर बात जीता है। आलिया आखिरी बार हार्ट ऑफ स्टोन और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं। अब उनकी अगली फिल्म 'जिगरा' आने वाली है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).