लखनऊ।  बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. लखनऊ कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने के बाद आज लखनऊ पुलिस ने गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद स्थित विधायक अब्बास अंसारी के घर पर नोटिस चस्पा किया. दरअसल, लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट विधायक अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित कर दिया है. साथ रही घर की कुर्की का आदेश भी दिया. अब्बास काफी लंबे समय से फरार चल रहा है. लखनऊ पुलिस उसको ढूंढने में लगी है, लेकिन अब तक पकड़ नहीं पाई है.

लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट ने 27 जुलाई, 10 अगस्त और 25 अगस्त का समय पुलिस को अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के लिए दिया था, लेकिन तीनों बार पुलिस अब्बास अंसारी को कोर्ट में पेश नहीं कर पाई. इस पर लखनऊ पुलिस ने अब्बास को भगोड़ा घोषित करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. अब्बास अंसारी की तालश में लखनऊ कमिश्नरेट ने 84 पुलिसकर्मियों समेत कुल आठ टीमें लगाई हैं. पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने अब्बास को भगोड़ा घोषित कर दिया. साथ ही अब्बास अंसारी के खिलाफ कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया. कोर्ट ने अब्बास की हाजिरी के लिए अगली तारीख 26 सितंबर निर्धारित की है.

विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में पुलिस की आठ टीमें लगाई गई हैं. हर एक टीम में एक इंस्पेक्टर, दो दारोगा और सात सिपाही शामिल हैं. यही नहीं टीम में लखनऊ एसीपी जया शांडिल्य, गाजीपुर एसीपी राजकुमार सिंह, एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव और एसीपी साइबर सेल दिलीप कुमार भी शामिल हैं.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).