रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत के अपने दो दिवसीय दौरे पर आज शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। पुतिन के दौरे से पहले केंद्रीय वाणिज्य और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने भारत और रूस के संबंधों की अहमियत को लेकर बड़ी बात कही है। केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी का हवाला देते हुए कहा कि चाहे तापमान कितना भी कम हो जाए, भारत-रूस की दोस्ती हमेशा गर्मजोशी से भरी रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने सर्दियों के दौरान रूस की ठंड का भी जिक्र किया।
2014 के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य का जिक्र
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक दशक पहले साल 2014 के पीएम मोदी के पहले कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय पुतिन के साथ पीएम मोदी की मीटिंग हुई थी। उस समय हमने लक्ष्य निर्धारित किया था कि साल 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक लेकर जाएंगे। अब हम लगभग दोगुना पहुंच गए हैं। 
केंद्रीय मंत्री ने मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच व्यापार में विविधता और संतुलन लाने की भी बात कही। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार में अधिक वैरायटी लाने पर भी जोर दिया। पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के पास एक दूसरे के लेन-देन के लिए बहुत कुछ है। भारत रूस को बहुत कुछ ऑफर कर सकता है। वहीं, रूस से भी कई और चीजें ले सकता है। इस व्यापार संबंधों में असीम संभावनाएं हैं। 
क्या कह रहे एक्सपर्ट?
पुतिन के दौरे और रूस के साथ व्यापार संबंधों को लेकर ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के स्ट्रेटेजिक स्टडीज प्रोग्राम के हेड, एलेक्सी जखारोव ने कि बहुप्रतीक्षित दौरा चार साल में हो रहा है, जिसमें व्यापार पर फोकस होगा। इसमें नई दिल्ली और मॉस्को के बीच जहाज बनाने और सिविल एविएशन जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज की जाएगी।
एलेक्सी जखारोव ने बताया कि यह एक बहुप्रतीक्षित दौरा है क्योंकि यह 2021 के बाद पहला दौरा है और यूक्रेन में युद्ध के बाद पहला दौरा है। भारत-रूस बातचीत के अंदर एक बड़ा एजेंडा रहा है। इसलिए रक्षा और ऊर्जा जैसे सहयोग के पारंपरिक क्षेत्रों में कई चीजों पर चर्चा की जाएगी। 
-Legend news

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).