रिपोर्ट : LegendNews
नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा के सांसद पद की शपथ, 16 मार्च को हुए थे निर्वाचित
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सांसद पद की शपथ ली. वह पिछले महीने 16 मार्च को बिहार से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे.
उन्होंने 30 मार्च को बिहार की विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था, हालांकि उन्होंने अब तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है.
नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अब तक तय नहीं हो पाया है.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को कहा था, नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कहीं कोई मतभेद नहीं है. सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है. सारी बातें नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही तय हो रही हैं.
-Legend News

Recent Comments