मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ़ेसबुक पोस्ट हटाने के लिए माफी मांगी है, जिसके बाद इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रतिक्रिया सामने आई है.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को इसे भारत के क़ानून और संविधान की जीत बताया है.
निशिकांत दुबे ने कहा कि यह भारत के क़ानून, संविधान और संसद की जीत है. यह 140 करोड़ लोगों के नेता प्रधानमंत्री की ताक़त है. इससे साफ़ है कि जिसे भी भारत में कारोबार करना है, उसे देश के क़ानून का पालन करना होगा.
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक से पीएम मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए हटाए जाने के लिए माफी की मांग की थी. 
चाइल्‍ड एब्‍यूज और कुछ खास तरह के कंटेंट प्रमोट करने पर कल फेसबुक-इंस्‍टाग्राम, व्‍हाट्सएप चलाने वाली कंपनी META के माल‍िक मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से माफी मांग ली है. 
सरकारी सूत्रों ने बताया क‍ि बुधवार को मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कैपलन और कंपनी के कई बड़े अधिकारी आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने पेश हुए. सरकार ने साफ कह द‍िया क‍ि मनमानी नहीं चलने वाली है, आपको जवाब देना ही होगा. इसके बाद अध‍िकार‍ियों ने सरकार को बताया क‍ि बाल यौन शोषण सामग्री, डीपफेक कंटेंट और पीएम मोदी के वीडियो हटाने समेत प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर गलत‍ियों पर खुद मार्क जुकरबर्ग ने खेद जताया है, माफी मांगी है. सरकार ने साफ कर दिया कि भारत में करोड़ों यूजर्स वाले प्लेटफॉर्म अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते और मनमाने तरीके से कंटेंट मॉडरेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).