नाइजीरिया में अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनावश हुए एक ड्रोन हमले में कम से कम 85 आम नागरिकों की मौत हो गई है.
नाइजीरियाई सेना के इस ड्रोन के निशाने पर चरमपंथी थे लेकिन दुर्घटनावश ये कादुना प्रांत के एक गांव से टकरा गया.
नाइजीरिया की नेशनल इमर्जेंसी मैनेजमेंट एजेंसी का कहना है कि ये दुर्घटना रविवार को उस वक़्त हुई जब लोग एक मुस्लिम त्योहार को मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. दुर्घटना में बचने वाले छह लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.
नाइजीरिया की सेना अक्सर ही इस्लामी चरमपंथियों और आपराधिक गिरोहों के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई में ड्रोन अटैक का सहारा लेती हैं.
देश के उत्तर पश्चिमी इलाके में इस्लामी चरमपंथियों और आपराधिक गिरोहों का आतंक माना जाता है.  
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).